मेरठ: लिसाड़ी गेट की चमन कॉलोनी में ऑनलाइन बकरा खरीदने पर मस्जिद के इमाम से 47 हज़ार रुपए की ठगी, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
Meerut, Meerut | Mar 12, 2024 चमन कॉलोनी निवासी मोहम्मद जुबैर ने सोशल मीडिया पर एक बकरे की बिक्री का विज्ञापन देखा था और इसके बाद संबंधित के नंबर पर संपर्क किया। इस दौरान बकरे को 13 हजार रुपये में खरीदना तय कर लिया गया। इसके बाद पेमेंट के लिए दूसरी ओर से मोहम्मद जुबैर को एक लिंक भेजा गया। इस दौरान 13 हजार की जगह मोहम्मद जुबैर के 47 हज़ार रुपए ठग लिए, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।