लिधौरा: बिजरौठा: दहेज विवाद में लौटी बारात, टूटी शादी, लड़की के पिता ने ₹2 लाख और बुलेट मांगने का आरोप लगाया
चंदेरा थाना क्षेत्र के बीजरौठा गांव में दहेज की मांग को लेकर एक बारात दुल्हन के दरवाजे से लौट गई, जिससे शादी टूट गई। इस मामले में लड़की और लड़के दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।