शेरघाटी: विष्णु धाम का दुर्गा मंदिर बना श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र
Sherghati, Gaya | Oct 11, 2026 गया जिले के शेरघाटी प्रखंड की श्रीरामपुर पंचायत के बीटी बिगहा गांव स्थित विष्णु धाम का दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और अटूट विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां मां भगवती के दर्शन और पूजन के लिए सालों भर श्रद्धालु पहुंचते हैं। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहता है और माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।