हुज़ूर: चार इमली स्थित पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय विश्नोई के सूने सरकारी बंगले में चोरों ने की चोरी
Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026 राजधानी में मंत्री-विधायकों और वरिष्ठ अफसरों के आवास वाला वीवीआईपी इलाका चार इमली भी चोरों से सुरक्षित नहीं है। चोर पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक अजय विश्नोई के सूने सरकारी बंगले के ताले तोड़कर घुसे। जिन दरवाजों के ताले नहीं टूटे, उनके कुंदे उखाड़ दिए।बदमाश बंगले से नल की टोटियों समेत अन्य सामान ले गए।