सादाबाद: जटोई में घर में घुसकर लाठी-डंडों से की गई मारपीट, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
जटोई में घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब नेत्रपाल सिंह अपने घर के अंदर बैठे थे। आरोप है कि रंजिश के चलते कई लोग एक राय होकर घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र अंशू और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।