बाजपुर न्यूज
महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव समिति की कार्यकारिणी गठित, चंद्रजीत प्रेमी बने अध्यक्ष
बाजपुर। नगर पालिका परिषद बाजपुर के सभागार में भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चंद्रजीत प्रेमी को अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में अनिल वाल्मीकि को महामंत्री, इंद्रजीत चुनारा को कोषाध्यक्ष, अभिषेक वाल्मीकि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार काले को उपाध्यक्ष, कृष्ण अवतार प्रेमी को प्रचार मंत्री और अनिल कुमार ढोल वाले को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
समिति के कार्यों की समीक्षा के लिए रंजीत लाल प्रेमी, प्रमोद राजहंस, अशोक कुमार, सुरेश निराला, सुरेश कुमार, शानू कुमार, विनोद कुमार, अमन लाहोट, आकाश कुमार, अर्जुन कुमार और विपिन कुमार को समीक्षा कमेटी में सदस्य बनाया गया।
26 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बैठक में निर्णय लिया गया कि महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव के अवसर पर 26 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि धर्मशाला से शुरू होकर मुख्य मार्ग, गुरुद्वारा साहिब, शुगर फैक्ट्री, रामराज रोड, बेरिया रोड और राजीवनगर होते हुए वापस धर्मशाला पहुंचेगी। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी। बैठक में सदस्यों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता, शिक्षा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।