उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस,आर्म रेसलिंग के वर्ल्ड चैंपियन मुख्य फार्मेसी अधिकारी दलजीत सिंह गोराया की खेल उपलब्धियों को भी सराहा गया
बाजपुर। उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय यादव की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सालय स्टाफ ने एक-दूसरे को फार्मासिस्ट दिवस की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस उपलब्धि पर डॉ. महेंद्र सिंह जायसवाल, डॉ. गोविन्द बल्लभ पन्त कण्डिया, डॉ. एकता तिवारी, डॉ. महिपाल सिंह मटियानी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. रविन्द्र कुमार साहू, सिस्टर इंचार्ज गीता रावत और रीना सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट दलजीत सिंह गोराया की खेल उपलब्धियों को भी सराहा गया।