देसूरी: देसूरी में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, ट्रांसफॉर्मर बदलने में देरी, मीटर लगाने में आनाकानी और अवैध वसूली का आरोप
Desuri, Pali | May 15, 2025 देसूरी तहसील में गुरुवार शाम 5 बजे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज भारतीय किसान संघ की देसूरी तहसील इकाई ने कार्यकारी अभियंता आरके मीणा को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई वही ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग के कर्मचारी जनता की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं कर रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर उसे बदलने में देरी की जाती है।