देसूरी: सादड़ी में कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य में कबूतरों का शिकार, युवती और युवक गिरफ्तार, एक फरार, ₹25 हजार का जुर्माना
Desuri, Pali | May 14, 2025 सादड़ी मे बुधवार शाम 4.30 बजे कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के इको सेंसेटिव जोन में कबूतरों का अवैध शिकार करने के मामले में एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मीणों का झुंपा मगाई नदी में गिलोल से कबूतरों का शिकार करते समय वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। गुजरात के बावरियों का झुंपा निवासी मारवाड़ी गीता और उसका भाई भंवरलाल पकड़े गए।