देसूरी: सादड़ी के रणकपुर बांध में गिरने से युवक की मौत, ईगल रेस्क्यू टीम ने शव को निकाला
Desuri, Pali | May 13, 2025 सादड़ी में मंगलवार शाम 4.30 बजे एक बाइक मैकेनिक ने रणकपुर बांध में गिरने से मौत हो गई। मृतक रेतरला बस्ती निवासी अमृत पुत्र मांगीलाल भील बाइक रिपेयरिंग का काम करने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल बंद मिला, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रणकपुर बांध के पास उसकी चप्पल और बाइक मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।