देसूरी: सादड़ी में कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में रात को घुसा निजी वाहन, उदयपुर से आए लोगों से वसूला ₹51 हजार का जुर्माना
Desuri, Pali | May 12, 2025 सादड़ी मे सोमवार शाम 7 बजे कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की सादड़ी रेंज में शाम के समय बिना अनुमति के निजी वाहन से घूमने वालों को वन विभाग ने पकड़ लिया। वन विभाग ने इन लोगों से 51 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। सहायक वन संरक्षक प्रमोद सिंह नरुका और रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उदयपुर से कुछ लोग वन्यजीव गणना में भाग लेने आए थे।