इंदरगढ़: रतनगढ़ माता मंदिर पर आस्था का उमड़ा जनसैलाब, तीसरे दिन 25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रतनगढ़ माता मंदिर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दीपावली भाई दूज के अवसर पर लगे तीन दिवसीय मेले के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह तक 22 से 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर लिए हैं। तीन दिन में 7 हजार से अधिक सर्पदंश पीड़ितों ने कुंवर बाबा के दरबार में अपने बंध कटवाए। एसपी एवं कलेक्टर मंदिर पर देख डाले हुई है