खेरागढ़: खेरागढ़ में पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च, थाना प्रभारी ने आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की की अपील
होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए खेरागढ़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह के नेतृत्व में कस्बे के प्रमुख मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च निकालकर आमजन से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।