तारानगर: तारानगर नगर निकाय चुनाव में वार्डों में बूथों पर लगी मतदाताओं की लंबी कतार, महिला मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में शुक्रवार, 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक नगरपालिका तारानगर व साहवा में वार्ड सदस्यों के लिए मतदान चल रहा है। इस दौरान तारानगर में महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बूथ पर महिला पुरुष मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आईं।