तारानगर: तारानगर क्षेत्र के खेतों में हिरण शिकार की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध टोपीदार बंदूक और बाइक जब्त
पुलिस को सूचना मिली कि अलायला व महात्मा गांव के बिच खेतों में भुतिया जोहड़ी के आस पास मोटरसाईकिल पर प्रदीप व पालाराम बावरी निवासी मलवास अपने पास एक अवैध बन्दुक लिये घूम रहे हैं जो हिरणों का शिकार करने की फिराक में है, जिस पर वन विभाग तारानगर को मौका पर रहने की हिदायत दी गई।जिस पर पुलिस टीम ने अवैध हथियार टोपीदार बन्दूक जब्त कर दोनो आरोपियों को डिटैन किया है।