जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (IAS) की अध्यक्षता में आज जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बीडीओ व सीओ शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम, अतिक्रमण हटाने और अनाधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करने, एटीएमएस (ATMS) के सुचारू संचालन और एम्बुलेंस व क्रेन जैसी आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित हो सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar National Highways Authority of India - NHAI