जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (IAS) की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संविदा अवधि विस्तार से संबंधित जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संविदा पर कार्यरत कर्मियों की कार्य दक्षता, प्रदर्शन, दायित्वों के निर्वहन और विभागीय योगदान की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को संविदा कर्मियों के अवधि विस्तार से जुड़े सभी मामलों की जांच निर्धारित नियमों व विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ करने तथा कार्यों में गुणवत्ता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता देने के कड़े निर्देश दिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Gopalganj, Bihar | Jun 30, 2026