जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (IAS) द्वारा आज मांझा के धर्मपरसा एवं बरौली के चरवाहा बिशनपुर में नव स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण, शैक्षणिक व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकारियों को पेयजल, बिजली और पुस्तकालय जैसी सभी बुनियादी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department