फिर दोहराया मथुरा केस : थाना में ही महिला से दुष्कर्म, वायरलेस ऑपरेटर गिरफ्तार, गम्हरिया थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित।
सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाना में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची महिला के साथ थाने के अंदर ही वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
मामले में बड़ी कार्रवाई
- आरोपी वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा गिरफ्तार, जेल भेजा गया।
- गम्हरिया थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित।
- आरोप है कि घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला की मदद नहीं की।
- पीड़िता की शिकायत पर एसआईटी गठित कर जांच शुरू।
- बचाव के दौरान महिला की चूड़ी टूटने और चेहरे पर चोट के निशान आने की बात भी सामने आई है।
सवाल यह है कि जब थाने में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक सुरक्षा की उम्मीद किससे करें?
#JharkhandNews #Seraikela #PoliceAction #CrimeNews #WomenSafety