बुधवार कि दोपहर 1 बजे हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग ग्राम स्थित अंबाटोली प्राथमिक विद्यालय परिसर में वन बंधु परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय के आचार्य के बीच अंग वस्त्र का वितरण किया गया। वितरण करने के पूर्व कार्यक्रम की शुभारंभ भारत माता और सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दी प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर कई आचार्य मौजूद रहे l