आबू रोड: आबूरोड में माधव यूनिवर्सिटी में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान पर हुआ कार्यक्रम, 585 विद्यार्थियों को किया जागरूक
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत कालिका पेट्रोलियम यूनिट,आबूरोड की महिला कांस्टेबल सुंदर, सुगना,कमला एवं सुलोचना ने एनसीसी बटालियन सिरोही के माधव यूनिवर्सिटी कैंप में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में 585 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की