Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

हवा भरने की दुकान पर हुआ विवाद, दुकानदार ने लाठी-डंडों और टायर लीवर से हमला करने का लगाया आरोप ! कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर में बाइक में हवा भरने को लेकर शुरू हुआ कथित विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जिसका वीडियो उधर खड़े किसी राहगीर ने बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि किसी मामूली विवाद पर 2 व्यक्तियों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों व टायर लीवर से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। नोट: उरई दर्शन वायरल वीडियो और लगाए आरोपों की पुष्टि नहीं करता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 14, 2026

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/MGDwE1V3AG

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई कर थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। https://t.co/MGDwE1V3AG

Jalaun, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026

उरई में जिला परिषद चौराहे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

उरई, जालौन। शहर के व्यस्त जिला परिषद चौराहे पर सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए सड़क चौड़ीकरण अभियान को गति दी। जिलाधिकारी जालौन के निर्देशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका परिषद उरई के अधिशासी अधिकारी (ईओ) तथा ट्रैफिक पुलिस प्रभारी संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और नाले की सीमा से आगे तक लगाए गए सब्जी, फल एवं अन्य सामान के अस्थायी ठेलों और दुकानों को हटाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में कोई भी दुकान नाले की हद से आगे नहीं लगाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूरा कराना, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकानें लगाएं और प्रशासन के सहयोगी बनें, ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाया जा सके।

#jalaunnews #dmjalaun #oraijalaun #boldobharat

उरई में जिला परिषद चौराहे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई, जालौन। शहर के व्यस्त जिला परिषद चौराहे पर सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए सड़क चौड़ीकरण अभियान को गति दी। जिलाधिकारी जालौन के निर्देशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका परिषद उरई के अधिशासी अधिकारी (ईओ) तथा ट्रैफिक पुलिस प्रभारी संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और नाले की सीमा से आगे तक लगाए गए सब्जी, फल एवं अन्य सामान के अस्थायी ठेलों और दुकानों को हटाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में कोई भी दुकान नाले की हद से आगे नहीं लगाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूरा कराना, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकानें लगाएं और प्रशासन के सहयोगी बनें, ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाया जा सके। #jalaunnews #dmjalaun #oraijalaun #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 14, 2026

सभासदों ने नगर पालिका उरई EO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, अतिक्रमण अभियान को बताया खानापूर्ति

अंकुर श्रीवास्तव ✍️ 

उरई, जालौन। उरई नगर पालिका परिषद की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। नगर पालिका के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी (EO) राम अचल कुरील पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका के लगभग हर कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार हो रहा है। सभासद विपिन सेठ ने आरोप लगाया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही द्वारा नगर पालिका से जुड़े मामलों की जांच के दौरान भी EO ने अपेक्षित सहयोग नहीं किया। उनका कहना है कि इससे जांच प्रभावित हुई और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। सभासदों ने हाल ही में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भी सवाल उठाते हुए इसे केवल खानापूर्ति बताया। उनका आरोप है कि कार्रवाई निष्पक्ष और व्यापक तरीके से नहीं की गई तथा चुनिंदा स्थानों तक ही सीमित रही। विपिन सेठ ने यह भी कहा कि वह इससे पहले भी EO राम अचल कुरील के खिलाफ लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर पालिका की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

नोट: यह खबर सभासदों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

#oraijalaun #dmjalaun #jalaunnews #boldobharat

सभासदों ने नगर पालिका उरई EO पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, अतिक्रमण अभियान को बताया खानापूर्ति अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई, जालौन। उरई नगर पालिका परिषद की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। नगर पालिका के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी (EO) राम अचल कुरील पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका के लगभग हर कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार हो रहा है। सभासद विपिन सेठ ने आरोप लगाया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही द्वारा नगर पालिका से जुड़े मामलों की जांच के दौरान भी EO ने अपेक्षित सहयोग नहीं किया। उनका कहना है कि इससे जांच प्रभावित हुई और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। सभासदों ने हाल ही में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर भी सवाल उठाते हुए इसे केवल खानापूर्ति बताया। उनका आरोप है कि कार्रवाई निष्पक्ष और व्यापक तरीके से नहीं की गई तथा चुनिंदा स्थानों तक ही सीमित रही। विपिन सेठ ने यह भी कहा कि वह इससे पहले भी EO राम अचल कुरील के खिलाफ लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर पालिका की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह खबर सभासदों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। #oraijalaun #dmjalaun #jalaunnews #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 14, 2026