पांगी घाटी में जनसमस्याओं से रूबरू हुए ललित ठाकुर, समाधान के लिए प्रशासन और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मुद्दे
साहली पंचायत के धनाला और फिंडरू गांव में स्थानीय लोगों से किया संवाद, कुछ समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के साथ किए प्रयास
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो पांगी।
पांगी घाटी के दौरे के दौरान एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने ग्राम पंचायत साहली के धनाला गांव तथा ग्राम पंचायत फिंडरू के फिंडरू गांव में स्थानीय प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा और उनके समाधान की मांग की। ललित ठाकुर ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कुछ समस्याओं के समाधान के लिए पांगी प्रशासन के साथ मिलकर आवश्यक कदम उठाए गए हैं, जबकि अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
ललित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों व सरकार के समक्ष मुद्दों को उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पांगी घाटी के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
— हिमाचल 84 टीवी