Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
usr20446412
चंबा के घुडेई गांव में पानी के टैंक में फंसा भालू, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला,भालू के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस...
Dharwala, Chamba
| Oct 10, 2026
MORE NEWS
Dharwala, Chamba | Oct 10, 2026
भरमौर में ब्लॉक स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा। घरेर स्कूल ने लोक नृत्य में हासिल किया पहला स्थान, रंगोली में दूसरा और चित्रकला में तीसरा स्थान हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 9 अक्टूबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में शुक्रवार को शिक्षा खंड भरमौर के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय रंगोत्सव-2026 का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, द्वि-आयामी चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और लोक संस्कृति के प्रति लगाव का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षा खंड भरमौर की बीपीओ-कम-प्रधानाचार्य श्रीमती अरुणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रंगोत्सव का संयोजन राजकीय उच्च विद्यालय घरर के मुख्याध्यापक पंजाब सिंह ने किया। लोक नृत्य में घरर स्कूल प्रथम लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय घरर की रिधिका और समायरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर की अनन्या, कृति, नैन्सी और नताशा ने दूसरा, जबकि राजकीय माध्यमिक विद्यालय लाहल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में खणी स्कूल ने मारी बाजी द्वि-आयामी चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी की सान्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर के सक्षम ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय घरर के अर्णव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में भरमौर स्कूल प्रथम रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर के नक्ष और सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च विद्यालय घरर की रिधिका और प्रियंशी तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय पनसेई की रुहानी और सिमरन ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खणी की काव्या और अस्मिता तीसरे स्थान पर रहीं। राजकीय माध्यमिक विद्यालय लाहल की इशिता और आरुषि ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। घरर स्कूल के नाम तीनों प्रतियोगिताओं में उपलब्धि इस रंगोत्सव में राजकीय उच्च विद्यालय घरर ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए तीनों प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय ने लोक नृत्य में प्रथम, रंगोली में द्वितीय और द्वि-आयामी चित्रकला में तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों में खुशी का माहौल है। रंगोत्सव संयोजक एवं विद्यालय के मुख्याध्यापक पंजाब सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रतिभागियों, मार्गदर्शक अध्यापकों और संबंधित विद्यालयों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। रंगोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान विकसित करना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
मणिमहेश डल झील गौरीकुंड के ताजा दर्शन----पिछले कल हुई बर्फबारी के बाद पवित्र मणिमहेश डल झील का ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
भाजपा मंडल चौरासी की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश मंडल अध्यक्ष अंगरेज कपूर की अध्यक्षता में हुई बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर। पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल चौरासी की संगठनात्मक मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अंगरेज कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने, आगामी कार्ययोजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल, जिला सह प्रभारी रमेश राणा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मंडल के पदाधिकारियों, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी तालमेल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता से ही संगठन को नई मजबूती मिलती है। ऐसे में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य करने पर जोर दिया। मिशन 2027 के मद्देनजर पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लक्ष्यों की दिशा में काम करने का संदेश दिया गया।
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
हिमाचल का गौरव बना पालमपुर का बुड्ढा मल एंड सन्स ज्वेलर्स, मुंबई में मिला प्रतिष्ठित बिजनेस अवॉर्ड 2026 अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने प्रदान किया सम्मान, 70 वर्षों से अधिक की विरासत और ग्राहकों के अटूट विश्वास को मिली राष्ट्रीय मंच पर पहचान
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
सर्दियों में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग अलर्ट, आग की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम डीएफओ रजनीश महाजन ने लोगों से की सहयोग की अपील, पंचायतों से स्कूल-कॉलेजों तक चलाया जा रहा जागरूकता अभियान; वन्यजीवों के लिए जंगलों में ही भोजन उपलब्ध करवाने पर भी जोर
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
Breaking news शिमला: रामपुर के कराली में HRTC बस पलटी, कई यात्रियों के घायल होने की सूचना राहत-बचाव कार्य जारी
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026
चंबा के चुराह में ओले गिरने से मटर की फसल बर्बाद
Dharwala, Chamba | Oct 9, 2026