शिवपुरी नगर: बदरखा: गाली-गलौज का विरोध करने पर ग्रामीण की बेरहमी से पिटाई, पैर की उंगली काटी
शिवपुरी जिले के हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बदरखा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ग्रामीण ने गांव के ही कुछ दबंगों पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि वह दबंगों के खौफ के कारण स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सका, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है।