बरहट: 21 जून को जमुई के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा योग संगम, डीपीओ ने जारी किया निर्देश
Barhat, Jamui | Jun 18, 2025 जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा जमुई सीमा कुमारी ने एक पत्र जारी कर जमुई जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि संयुक्त सचिव के निर्देश के आलोक में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 6:30 बजे से 7:45 तक योग संगम के रूप में योग दिवस को मनाए। उक्त जानकारी बुधवार को 10:30 बजे दी।