गिधौर: दादपुर में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों की संपत्ति चोरों ने ले उड़ी
Gidhaur, Jamui | Jun 22, 2026 दादपुर गांव में बीते रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, चोरों ने महेंद्र यादव के घर की दीवार काटकर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात, कीमती बर्तन, नगद रुपये समेत कई सामान चुरा लिए। पीड़ित महेंद्र यादव ने सोमवार को 7 बजे बताया कि चोरी गए जेवरात और नकदी सहित कुल नुकसान करीब 15 लाख रुपये का है।