*बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की मदद से बदला गया जर्जर विद्युत तार |*
अपीलार्थी रम्भू हरिजन, पिता-शंकर हरिजन, ग्राम-पड़घड़ी, पो०-वामदेव, प्रखंड-रजौन, जिला-बांका ने जर्जर विद्युत तार के समाधान के लिए सबसे पहले सहायक विद्युत अभियंता (विद्युत आपूर्त्ति अवर प्रमंडल, रजौन) के चक्कर काटे। वहाँ सुनवाई न होने पर उन्होंने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय और फिर जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, बांका में भी गुहार लगाई। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी रही और जर्जर तार नहीं बदले गए। लगातार मिल रही निराशा के बाद भी रम्भू हरिजन ने हार नहीं मानी। उन्होंने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील आवेदन दर्ज कराया। कानून की ताकत यहाँ काम आई। द्वितीय अपील पर संज्ञान लेते हुए द्वितीय अपीलीय प्राधिकार -सह-जिला पदाधिकारी,बांका ने विद्युत कार्यपालक अभियंता, अमरपुर को परिवाद निवारण का आदेश दिया।
उक्त आदेश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, अमरपुर ने पत्रांक-1137, दिनांक- 27.08.2026 के द्वारा प्रतिवेदित किया है कि एजेन्सी के द्वारा परिवादित स्थल पर एक किलोमीटर 50 sq mm केवल लगा दिया गया है| कार्य निष्पादन के उपरांत श्री रम्भु हरिजन की माता जी एवं भतीजा श्री सुजित कुमार द्वारा किये गये कार्यों को पूर्ण संतुष्ट बताया गया| अपीलार्थी कृत कार्रवाई से संतुष्ट है | प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से अब पूरा टोला सुरक्षित है और ग्रामीण बेहद खुश हैं।
13 views | Banka, Bihar | Aug 31, 2026