Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
mmnews24x7
संपत्ति विवाद में छोटे दामाद का तांडव, ससुर-साडू व पत्नी से मारपीट...
Banka, Banka
| Aug 31, 2026
MORE NEWS
#बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 453 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, हरियाणा का चालक गिरफ्तार #biharpolise #bankapolise
Banka, Banka | Aug 31, 2026
#बांका के फुल्लीडुमर बीडीओ अमित प्रताप के साथ की गई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें पूरी खबर #biharpolise #followmeonfacebook
Banka, Banka | Aug 31, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने CWJC, MJC, नीलाम पत्रवाद, सेवा संवाद, आयुक्त कार्यालय, मानवाधिकार, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे सहित अन्य से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गत सप्ताह एवं वर्तमान सप्ताह की स्थिति की तुलनात्मक समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि अपर समाहर्ता, बांका के स्तर पर विगत सप्ताह 156 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं, उप विकास आयुक्त, बांका के स्तर पर विगत सप्ताह 291 मामलों का निष्पादन किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में आपदा के कारण मृत्यु होने की स्थिति में देय मुआवजा राशि के लंबित भुगतान से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि इस सप्ताह 03 नए मामले प्राप्त हुए हैं, जबकि 10 मामलों का निष्पादन कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में ‘सहयोग शिविर’ के दौरान प्राप्त मामलों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि इस सप्ताह 157 नए मामले प्राप्त हुए, जबकि 491 मामलों में उच्च स्तरीय समिति द्वारा अनुपालन/रिव्यू किया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 1-स्टार एवं 2-स्टार रेटिंग वाले सभी मामलों की संबंधित जिला स्तरीय टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने तथा शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध रूप से समाधान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा नीलाम पत्रवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होंने लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों को प्रति सप्ताह नियमित रूप से न्यायालय (कोर्ट) लगाने तथा लंबित मामलों के निष्पादन हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सोमवारीय बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवेदनों की जांच शीघ्र पूर्ण कर पात्र लाभुकों को प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि वर्तमान सप्ताह में कुल 117 दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने लंबित आवेदनों की जांच में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों एवं अब तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अब तक कुल 1,044 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 188 सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। जिला पदाधिकारी ने शेष आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों के घरों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जीवन प्रमाणीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जीवन प्रमाणीकरण में आ रही बाधाओं एवं लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने इस कार्य को अभियान के रूप में पूर्ण करने हेतु पंचायत सचिव, CSC संचालकों सहित अन्य संबंधित कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक पेंशनधारियों का समयबद्ध रूप से जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जा सके।
Banka, Bihar | Aug 31, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 17 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
Banka, Bihar | Aug 31, 2026
GeM Portal पर सामग्रियां एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण GeM को तेजी से अपनाने को बढ़ावा देने हेतु खरीदारों के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण देने हेतु वित्त विभाग, बिहार, पटना द्वारा जिला प्रशासन बांका के तत्वाधान में GeM Portal के विशेषज्ञों द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2026 को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले जिले के सभी कार्यालय प्रधान एवं निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा सरकारी खरीद में पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने एवं न्यूनतम दर पर पर सामग्रियां एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु GeM Portal की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और इसे अधिकाधिक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। GeM Portal के विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पदाधिकारी को GeM Portal पर निबंधन, लोगिन करने सहित संपूर्ण खरीद प्रक्रिया का विस्तृत विवरण और जानकारी दी गई।
Banka, Bihar | Aug 31, 2026
निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का हुआ समापन, पूर्व विधायक अमित मंडल ने की सेवा की सराहना....
Banka, Banka | Aug 31, 2026
*बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की मदद से बदला गया जर्जर विद्युत तार |* अपीलार्थी रम्भू हरिजन, पिता-शंकर हरिजन, ग्राम-पड़घड़ी, पो०-वामदेव, प्रखंड-रजौन, जिला-बांका ने जर्जर विद्युत तार के समाधान के लिए सबसे पहले सहायक विद्युत अभियंता (विद्युत आपूर्त्ति अवर प्रमंडल, रजौन) के चक्कर काटे। वहाँ सुनवाई न होने पर उन्होंने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय और फिर जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, बांका में भी गुहार लगाई। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी रही और जर्जर तार नहीं बदले गए। लगातार मिल रही निराशा के बाद भी रम्भू हरिजन ने हार नहीं मानी। उन्होंने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील आवेदन दर्ज कराया। कानून की ताकत यहाँ काम आई। द्वितीय अपील पर संज्ञान लेते हुए द्वितीय अपीलीय प्राधिकार -सह-जिला पदाधिकारी,बांका ने विद्युत कार्यपालक अभियंता, अमरपुर को परिवाद निवारण का आदेश दिया। उक्त आदेश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, अमरपुर ने पत्रांक-1137, दिनांक- 27.08.2026 के द्वारा प्रतिवेदित किया है कि एजेन्सी के द्वारा परिवादित स्थल पर एक किलोमीटर 50 sq mm केवल लगा दिया गया है| कार्य निष्पादन के उपरांत श्री रम्भु हरिजन की माता जी एवं भतीजा श्री सुजित कुमार द्वारा किये गये कार्यों को पूर्ण संतुष्ट बताया गया| अपीलार्थी कृत कार्रवाई से संतुष्ट है | प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से अब पूरा टोला सुरक्षित है और ग्रामीण बेहद खुश हैं।
Banka, Bihar | Aug 31, 2026
पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक, महोदय बाँका के मार्गदर्शन में जिले भर में विशेष समकालीन अभियान के तहत सघन वाहन चेकिंग की गई। इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों एवं पुलिस बलों द्वारा लगातार और सघन वाहन जाँच की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का अनुपालन कराना एवं अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
Banka, Banka | Aug 31, 2026