दतिया गोराघाट थाना अंतर्गत ग्वालियर-झांसी नेशनल हाइवे पुल के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों से जा टकराया। हादसे में सिजौरा निवासी सत्येंद्र रावत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत हो गई। जबकि झांसी के प्रेमनगर निवासी भारती, कृतिका और सीताराम भी घायल हुए।