कोडरमा: रेलवे स्टेशन कोडरमा पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, RPF ने इलाज के लिए पहुंचाया सदर अस्पताल
कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुरेश सिंह, उम्र लगभग -45 वर्ष, पिता- महेश सिंह, साo -बगोदर, थाना -बगोदर, जिला -गिरीडीह निवासी के रूप में हुई जिसे RPF ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।