कोडरमा: नगर प्रबंधन ने नगर क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा की, विभिन्न कार्यों के लिए चार कमेटी का किया गया गठन
झुमरीतिलैया नगर परिषद कार्यालय में प्रशासक श्री हर्ष वर्धन के निर्देश पर नगर प्रबंधक डाक्टर अरविंद कुमार मोदी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रैयती व गैर मजरुआ जमीन में अवैध निर्माण, भवन नक्शा से संबंधित, वर्षा जल संचयन और होल्डिंग टैक्स को लेकर चर्चा हुई।