कोडरमा: 19 जुलाई से 5 अगस्त तक कोडरमा के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन होगी प्रभावित
मुरादाबाद मंडल में किए जाने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन को निरस्त, पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण कर चलाया जाएगा। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि प्रभावित होकर चलने वाले ट्रेनों में कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली ट्रेन शामिल है।