कोडरमा: झुमरीतिलैया में विभिन्न अखाड़ा कमेटियों ने निकाला मोहर्रम का जुलूस, झंडा चौक पर हुआ पारंपरिक खेल का प्रदर्शन
शहर में मोहर्रम के अखाड़ा का जुलूस असनाबाद मुहर्रम कमेटी, झलपो-भंडारवा मुहर्रम कमेटी,भादोडीह मुहर्रम कमेटी के द्वारा निकाला गया। जुलूस को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी रही। एल झंडा चौक पर परंपरागत हथियारों से लैस युवाओं ने जुलूस के दौरान हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। कहीं पर लाठी का, तो कही तलवार की और कहीं भाला का प्रदर्शन किया गया।