चक्रधरपुर: चक्रधरपुर नगर में 35 लाख की सड़क और नाली योजनाओं का शिलान्यास, विकास कार्यों को मिली गति
चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय साव ने वार्ड संख्या 2, 3, 9 और 19 में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी।