कालपी: ददरी गांव के बेतवा नदी में डूबी 9 साल की मासूम बच्ची का शव 20 घंटे बाद बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
Kalpi, Jalaun | Jul 25, 2025 आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव में बीते गुरुवार सुबह परिजनों के साथ बेतवा नदी में नहाने गई डूबी 9 साल की मासूम बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे बरामद हुआ, एसडीआरएफ की टीम समेत स्थानीय गोताखोर लगातार बेतवा नदी में बच्ची की खोजबीन करने में जुटे हुए थे, वही बच्ची का शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।