कालपी: लखनऊ एसटीएफ की छापेमारी में पकड़े गए पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 7 बदमाशों को कालपी पुलिस ने भेजा जेल
Kalpi, Jalaun | Jul 25, 2025 कालपी में जोल्हुपुर मोड स्थित एक अस्थाई गोदाम में लखनऊ की एसटीएफ ने छापा मारकर पेट्रोल डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार किए गए थे, जिनसे दो टैंकर व ड्रम पकड़े थे, जिनमे 53000 लीटर डीजल और 1100 लीटर पेट्रोल मिला था और इनके कब्जे से 54000 कैश, पाइप मास्टर चाबियां बरामद हुई थी, कालपी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10 बजे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।