कालपी: जोल्हुपुर मोड़ पर तेज रफ्तार टक्कर से हुई महिला की मौत के मामले में अज्ञात ट्रक चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jul 24, 2025 सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलखंड निवासी मोहन सिंह ने 23 जुलाई को कालपी पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि अज्ञात ट्रक चालक द्वारा रोड के नीचे खड़ी मेरी मां कमला देवी को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे इलाज के दौरान मेरी मां की मौत हो गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।