कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने परौसा नहर पुलिया से 20 लाख के जेवरात और 15 हजार कैश के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार
Kalpi, Jalaun | Jul 25, 2025 कदौरा थाना पुलिस ने परौसा नहर पुलिया से चोरी के ₹20 लाख के जेवरात व ₹15 हजार कैश के साथ शातिर चोर राजकुमार निवासी ग्राम हरचंद्रपुर को गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जानकारी दी है और पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है, पकड़े गए चोर ने बीते दिनों हरचंद्रपुर गांव में घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम था।