कालपी: कालपी कस्बे में प्लॉट को लेकर ₹20 लाख हड़पने के मामले में एक व्यक्ति पर दर्ज हुआ मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jul 24, 2025 कालपी के राजेपुरा रामचबूतरा निवासी इरशाद ने 23 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि यशपाल गोयल निवासी कानपुर एवं हाल निवास कालपी द्वारा धोखाधड़ी कर ₹20 लाख प्लॉट लेने तथा उसे बेचकर लाभ का आधा-आधा प्राप्त करने को लेकर उधार लिया था और पूरे ₹20 लाख हड़प लिए, वही पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार की दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।