मझोली: मझौली विद्युत मंडल कार्यालय में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन, समस्याओं को लेकर की जमकर नारेबाजी
मझौली विद्युत मंडल कार्यालय में बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे से किसानों और कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर प्रदर्शन और नारे बाजी की गई।कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों ने आरोप लगाया कि समय पर बिजली नहीं मिल रही है जिसके चलते वह परेशान हैं यही नहीं यदि जल्दी समस्या का हल नहीं हुआ तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी विद्युत मंडल की ही होगी।