पीपराकोठी: पीपराकोठी थाना परिसर में सोमवार को मोहर्रम को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
पीपराकोठी थाना परिसर में सोमवार को चार बजे मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कहा कि बिना लाइसेंस जुलूस नही निकलेगा। जुलूस के दौरान हथियार का प्रदर्शन,अभद्र भाषा व आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नही की जाएगी।किसी भी सूरत मे तय रूट से जुलूस निकलेगा,साथ ही जुलूस के दौरान डीजे बजाना पूर्णतः गौर कानूनी है।