खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के परवन नदी के खाल में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
सारोला कलां क्षेत्र के परवन नदी के खाल में डूबे व्यक्ति का शो आज सुबह बरामद हुआ जिसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।सारोला कलां SHO बुद्धाराम चौधरी ने आज गुरुवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि करीब 36 घंटे चले सर्च अभियान के बाद पप्पू बैरवा की लाश खाल में तैरती हुई नजर आई। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया ।