राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक
हरदोई, 12 अगस्त 2026। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रीता कौशिक के कुशल निर्देशन में अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी भूपेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी ने बताया कि लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्युत बिल से संबंधित मामले, सिविल व राजस्व वाद सहित अन्य निस्तारण योग्य मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत भूपेन्द्र प्रताप ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाए, जिससे अधिकाधिक वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजली रानी, अनुराग यादव, ऋचा शर्मा, सचिन वर्मा, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कल्पना यादव, अर्शी नूर, सिविल जज जूनियर डिवीजन कुमार आशीष, न्यायिक मजिस्ट्रेट मो. यूनिस, साक्षी चौधरी, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी लवलेश कुमार तथा विशाल दीक्षित सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 12, 2026