थरथरी: थरथरी प्रखंड में पैक्स नामांकन: अध्यक्ष पद के लिए 8, कार्यकारिणी के लिए 38 नामांकन
पैक्स नामांकन के पहले दिन रविवार की सुबह 11 बजे से पैक्स अध्यक्ष पद के कुल आठ तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 38 प्रत्यशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए कचहरिया से मिथलेश प्रसाद, राजबल्लभ प्रसाद, पंकज कुमार,अमेरा से विकास कुमार,थरथरी से सुभाष प्रसाद सिंह, छरियारी पंचायत से अनिल सिंह, नारायणपुर से अनिल यादव व अनुग्रह नारायण ने नामांकन कराया