अंबाह में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के कार्यक्रम में हंगामा, महिला पार्षदों की जगह पतियों के मंच पर बैठने पर निर्दलीय पार्षद ने उठाए सवाल,
अंबाह (मुरैना)। अंबाह में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 का कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया, जब मंच पर बैठक व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 के निर्दलीय पार्षद विक्रम सिंह तोमर ने कड़ी आपत्ति जताई।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान महिला पार्षदों की जगह उनके पतियों के मंच पर बैठने को लेकर विक्रम सिंह तोमर ने सवाल उठाए। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों को मंच पर स्थान दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की।
विरोध के बाद मौके पर मौजूद वरिष्ठ पार्षद रघुराज ठेकुले और विक्रम सिंह तोमर के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना का वीडियो सामने आने के ब�