ग्वालियर में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, संकरी गली के कारण दमकल को पहुंचने में परेशानी,
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क स्थित जवाहर सिंह की पायगा इलाके में तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि मकान संकरी गली के अंदर स्थित होने के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन रास्ता संकरा होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।
आग लगातार बढ़ने से आसपास के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल आग लगने का कारण और संभावित नुकसान स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।