हमीरपुर में महिला कर्मचारी का फूटा गुस्सा! बिजली विभाग के XEN को जड़े थप्पड़, छेड़खानी के गंभीर आरोप; झांसी किया संबद्ध,
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिजली विभाग के कार्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता (XEN) मनोज कुमार विश्वकर्मा के केबिन में पहुंचकर उन्हें एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
महिला कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कर्मचारी का आरोप है कि अधिकारी उसे बार-बार अपने केबिन में बुलाते थे और काम से अलग निजी बातें करते थे। महिला ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने हाथ की लकीरें देखने के बहाने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, घर पर चाय पीने के लिए बुलाया और कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने की कोशिश की।
महिला का कहना है कि अधिकारी के इस व्यवहार से वह काफी समय �