कायमगंज: गंगा का रौद्र रूप, समैचीपुर चितार में 24 घंटे में 8 मकान नदी में समाए, 50 परिवार सुरक्षित निकाले
शमसाबाद विकासखंड क्षेत्र में गंगा का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। समैचीपुर चितार गांव में बुधवार रात से गुरुवार रात तक 8 मकान गंगा में की धार में समा गए । कटान की रफ्तार से ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन ने अब तक करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। SDM अभिषेक वर्मा और लेखपाल पंकज सिंह ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे है।