आज़मगढ़: सठियांव से चोरी की मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मुबारकपुर के सठियांव से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रविवार को सुबह अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 15 जुलाई 2021 को वादी मुकदमा शिवकुमार यादव पुत्र सामू यादव निवासी मुहम्मदपुर कोडरा थाना जीयनपुर ने थाना जीयनपुर पर तहरीर दिया था कि वादी की मोटर साइकिल को जीयनपुर चौराहे से चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। मुकदमा तभी से दर्ज था। जिसके बाद अब कार्रवाई हुई है।